Koffee With Karan 9: हिंदी एक्सेंट को लेकर हुई ट्रोलिंग पर रश्मिका ने दिया करारा जवाब, बोलीं 'मैं साउथ से हूं तो...'

Rashmika Mandanna on Trolled for Hindi Accent: ऐसा कई बार हुआ है, जब रश्मिका को उनके हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल किया गया। 'कॉफी विद करण सीजन 9' में रश्मिका ने इन चीजों पर रिएक्शन दिया है।

Rashmika Mandanna on Trolled for Hindi Accent: साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना एक फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने पति और एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विथ करण 9' में बतौर गेस्ट शिरकत की। रश्मिका मंदाना को हिंदी फिल्में में उनके एक्सेंट की वजह से कई बार ऑनलाइन ट्रोल किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर अब रश्मिका मंदाना ने सभी को करार जवाब दिया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana OTT Release: इस प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल में स्ट्रीम होगी Ranbir Kapoor की रामायण, जानें यहां)

Rashmika Mandanna on Trolled for Hindi Accent

हिंदी एक्सेंट पर ट्रोलिंग को लेकर रश्मिका मंदाना ने दिया करार जवाब (Pic Credit: Instagram)

हिंदी एक्सेंट पर ट्रोलिंग को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर के दौरान कई तरह की आलोचनाओं का सामना किया है। कभी उनकी एक्टिंग पर सवाल उठाए गए, तो कभी उनकी भाषा और हिंदी बोलने के अंदाज को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। हालांकि इन चीजों की वजह से वो अपने काम करने का तरीका बदल नहीं सकती हैं। रश्मिका ने 'कॉफी विद करण सीजन 9' में बताया कि वह शुरुआत से ही अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती थीं। उनका लक्ष्य केवल एक भाषा में फिल्में करना नहीं बल्कि अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों की कहानियों का हिस्सा बनना था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'हनुमान जी' ने बचाई Tiger Shroff की जान? मां Ayesha Shroff का पोस्ट हुआ वायरल)

रश्मिका ने अपने हिंदी एक्सेंट को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बेबाकी से अपनी बात रखी। एक्ट्रेस के मुताबिक वो साउथ इंडिया से आती हैं तो नार्थ इंडिया के लोगों को उनके बोलने का तरीका थोड़ा अलग लगेगा, जो स्वाभाविक है। ऐसे में उनके एक्सेंट को लेकर बेवजह आलोचना करना सही नहीं है। वह अपनी पहचान को छिपाने के बजाय उसे स्वीकार करना पसंद करती हैं। रश्मिका मंदाना का यह भी मानना है कि किसी एक्टर को उसके बोलने के अंदाज से नहीं बल्कि उसके काम और अभिनय से भी आंका जाना चाहिए।

End of Feed