Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब कॉफी विद करण के दूसरे एपिसोड में बॉबी देओल और सनी देओल एक साथ नजर आए हैं। दोनों भाई को एक साथ करण जौहर के शो में देखना कई लोगों के लिए हैरान करने वाला भी रहा है। इस बीच सनी और बॉबी ने अपने करियर और गदर 2 को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने OMG 2 संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर भी खुलासा किया है। सनी देओल की फिल्म गदर 2 बड़ी ब्लॉकबस्ट साबित हुई है।
KWK 8: Karan Johar Welcomes Sunny, Bobby Deol
इसको लेकर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि उन्होंने ओएमजी 2 से बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अक्षय कुमार को कॉल भी किया था। सनी देओल ने दावा किया है कि वह नहीं चाहते थे कि दोनों फिल्में एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हों। आइए सनी देओल के बयान पर एक नजर डालते हैं।
'मैंने उसे कॉल किया था लेकिन उसने मना किया..'
करण जौहर ने सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर पूछा तो एक्टर ने कहा, 'मैनें जरूर उन्हें कॉल किया था कि अगर आपके हाथ में दो तो मूवी थोड़ा आगे-पीछे कर लो। लेकिन उन्होंने मना कर दिया, उनका कहना था कि कुछ भी उनके हाथ में नहीं है। सब प्रोडक्शन देख रहा है।' सनी ने कहा लेकिन बात में दोनों फिल्मों के लिए ही अच्छा था।
