Aankh Micholi Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) की फिल्म 'आंख मिचौली' (Aankh Micholi) को निर्माताओं ने थिएटर्स में रिलीज कर दिया है। इस फिल्म को लोगों के अंदर बेहद बेताबी थी। इस फैमिली एंटरटेनर को देखने के बाद हरकोई 'आंख मिचौली' की जमकर तारीफ कर रहा है। इस फिल्म में आपको हंसी और इमोशन्स का डबल डोज देखने को मिलेगा। कई लोगों ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपने विचार साझा करने शुरू कर दिए हैं।
एक यूजर ने मृणाल ठाकुर और अभिमन्यु दसानी की 'आंख मिचौली' के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'आंख मिचौली एक फुल रोलर कोस्टर राइड है, जो एक ही समय में मस्ती, हंसी और इमोशन्स से भरी है। कलाकारों की टोली शुरुआत से लेकर अंत तक यह आपको हिलने का मौके नहीं देती है। यह हर तरह से आपका दिल जीतने में कामयाब रहती है। फिल्म आंख करके देखने जा सकते हैं!' इस यूजर ने फिल्म को 3.5 स्टार भी दिए हैं।
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी फिल्म 'आंख मिचौली' में मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) के अलावा परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, शरमन जोशी (Sharman Joshi) और विजय राज जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी मृणाल ठाकुर के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो शादी करने के लिए एक लड़के की तलाश में होती है। सभी एक्टर्स ने जबरदस्त एक्टिंग की है और अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म को जितेंद्र परमार ने लिखा है।
