UT 69 Twitter Review: शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की डेब्यू फिल्म यूटी -69 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राजकुंद्रा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी राज कुंद्रा की जेल जर्नी के बारे में है। कई लोगों का कहना है कि राज ने इस फिल्म को अपने इमेज साफ करने के लिए बनाया है। साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आइए जानते हैं दर्शकों को राज की ये फिल्म कैसी लगी?
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फिल्म में राज की कहानी के अलावा सब कुछ। दूसरे यूजर ने लिखा, बोरिंग फिल्म है सिर्फ जेल की कहानी है। तीसरे यूजर ने लिखा, राज ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है। ज्यादातर लोग फिल्म में राज की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। लेकिन कहानी के मामले में फिल्म बेदम निकली।
दर्शकों को फीकी लगी राज की यूटी 69
यूटी 69 से राज कुंद्रा को काफी उम्मीद है। राज ने इस फिल्म का खूब प्रमोशन किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। यूटी 69 के साथ सिनेमारों में मृणाल ठाकुर की आंख मिचौली और अर्जुन कपूर -भूमि पेडनेकर की द लेडी किलर रिलीज हुई है। तीनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बाजी मारती है। ये देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
