
Aankh Micholi, The Ladykiller Movie Review LIVE: 'आंख मिचोली' ने दी 'द लेडी किलर' को कड़ी टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर छिड़ी जंग
Aankh Micholi, The Ladykiller Movie Review Live: अर्जुन कपूर और भुमि पेडनेकर की मूवी द लेडी किलर (The Lady Killer) आज 3 नवंबर 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। मूवी की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन न के बराबर हुआ है। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका ट्रेलर भी दर्शकों को औसत ही लगा था। इसकी के साथ ही अभिमन्यू दसानी और मृणाल ठाकुर स्टारर आंख मिचोली (Ankh Micholi) भी आज ही रिलीज हो गई है। आंख मिचोली में परेश रावल और अरशद वारसी जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का प्रमोशन भी ज्यादा नहीं हुआ है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह द लेडी किलर से अच्छा परफॉर्म करती दिख रही है। वैसे तो आंख मिचोली और द लेडी किलर दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिलती दिख रही है। हालांकि अगर दर्शकों के रिस्पॉन्स की बात करें तो वह आंख मिचोली के लिए ज्यादा बेहतर लग रहा है। आइए दोनों फिल्मों के रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।