Koffee With Karan 8: करण के शो पर सारा अली खान ने कार्तिक संग ब्रेकअप पर बयां किया दर्द, बोलीं- ये आसान नहीं होता है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 9, 2023, 12:03 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो पर सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। शो पर सारा ने कार्तिक संग अपने ब्रेकअप पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि ये बिल्कुल भी आसान नहीं था।

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) का शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) चर्चा में है। करण ने इस बार अपने शो पर सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे (Annanya Panday) को इनवाइट किया है। शो पर दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी लव लाइफ से लेकर करियर तक पर बात की। मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज कर दिया है। शो पर करण ने सारा से कार्तिक आर्यन को लेकर सवाल पूछा। करण ने पूछा कि क्या आपके लिए दोस्त बने रहना आसान है। एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब दिया है।

एक्ट्रेस ने कहा, मैं ये नहीं कहूंगी कि ये आसान होता है क्योंकि जब आप किसी से पर्सनली और प्रोफेशनली बहुत प्यार करते हैं। आपने उसमें इनवेस्ट किया होता है तो आपको फर्क पड़ता है। इस बारे में कुछ भी हो लेकिन हमें फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन हमें आगे बढ़ना होता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये इंडस्ट्री ही ऐसी है कि आप हमेशा किसी के दोस्त नहीं बने रह सकते हैं।

End of Feed