Koffee With Karan 8: फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलिब्रिटीज में से एक हैं। इंडस्ट्री में करण को दोस्तों का दोस्त कहा जाता है। फिल्म मेकर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में है। शो के अपकमिंग एपिसोड में करीना (Kareena Kapoor) और काजोल (Kajol दोनों अलग-अलग एपिसोड में नजर आने वाले हैं। करण करीना और काजोल के बेस्ट फ्रेंड हैं। फिल्म मेकर ने शो पर बताया कि एक ऐसा समय था कि जब मेरी करीना और काजोल दोनों से बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था। मैंने इन दोनों से कहा था कि अब इनसे कभी बात नहीं करूंगा।
करण ने बताया, फिल्म 'कल हो ना हो' की की वजह से मेरा और करीना का बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। मैंने उन्हें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बुरा-भला कहा था। दोनों की दोस्ती फिर से तब हुई जब मेरे पिता का निधन हो गया था। एक्ट्रेस ने मुझे मेरे पिता के निधन के बाद कॉल किया था और कहा था कि मुझे नहीं पता कि तुम्हें क्या कहूं। मैंने कहा कि कुछ मत कहो। मैं जानता हूं कि तुम हमेशा मेरे साथ हो। उस समय करीना बैंकॉक में थी। घर आने के बाद वो सबसे पहले मुझसे मिली। हम दोनों ने पूरा रात बात की थी और हमारे बीच सब कुछ ठीक हो गया था।
करण का हुआ था करीना और काजोल से झगड़ा
करण ने बताया कि मेरे और काजोल के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था और हमने दो साल तक बात नहीं की थी। फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि जब मेरे बच्चों का जन्म हुआ तो मैंने काजोल को फोटो भेजी और कहा कि मेरे बच्चें यश और रूही ऐसे दिखते हैं। लेकिन तुम्हें रिप्लाई देने की जरूरत नहीं है। काजोल ने रिप्लाई करते हुए कहा था कि मैं बहुत खुश हूं। उसने मुझे एक महीने बाद अपने बर्थडे पर मैसेज किया था कि तुम्हें आने की जरूरत नहीं है। लेकिन मैं गया था और हमने एक- दूसरे को गले लगाया और रोने लगे। हमारे बीच सभी चीजें ठीक हो गई।
