Deepika Padukone Affairs skit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में हाल ही में हुए कॉफी विद करण में दिए बयान उन पर भारी दिखे। इसी के साथ हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से जुडी एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसे देख हर कोई उसकी आलोचना कर रहे हैं। आखिर ये पूरा मामला है क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्टेज पर बच्चे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के एक्स बॉयफ्रेंड्स को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। वीडियो के शुरुआत में देखा जा सकता है की कैसे एक लड़की दीपिका बन डांस कर रही है, जिसके बाद बैकग्राउंड में उनके एक्स अफेयर्स की तस्वीरें सामने आती है। एक एक कर महेंद्र सिंह धोनी, युवराज, रणबीर जैसे किरदार डांस करते हैं। जिसके बाद फैंस इस स्टैंड अप कॉमेडी को लेकर काफी गुस्सा है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दीपिका को इस ग्रुप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है।' यह निजी है!! ये गलत है अगर उसने कॉफी विद करण में ये कहा है कि उसका अफेयर है लेकिन नाम रिवील नहीं किया ये किसी इमेज का सवाल है जो सही नहीं था !! दीपिका के साथ खड़े रहें। हालांकि ये वीडियो की कॉलेज की है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
