Koffee With Karan 8: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से की थी गुपचुप सगाई, एक्ट्रेस बोलीं- पहले ही करा ली एडवांस बुकिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 23, 2023, 02:10 PM IST

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो आउट कर दिया है। प्रोमो में दीपिका और रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे करने वाले हैं। शो का प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) के पॉपुलर शो कॉफी विद करण 8 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो गया है। शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) है। शो का पहला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। शो में रणवीर और दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करने वाले हैं। शो में रणवीर ने बताया कि उन्होंने दीपिका से सीक्रेटली साल 2015 में सगाई कर ली थी।

Koffee With Karan 8

Ranveer Singh- Deepika Padukone (credit pic: instagram)

End of Feed