Koffee with Karan 8: ओपनिंग एपिसोड में दिखेगा बॉलीवुड का ये स्टार कपल, Shah Rukh Khan का कटा पत्ता!!

Ranbir-Alia on KWK 8 opening episode: कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि करण जौहर (Karan Johar) जल्द ही कॉफी विद करण का 8वां सीजन लेकर आने वाले हैं, जिसके ओपनिंग एपिसोड में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दिखाई दे सकते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो कॉफी विद करण 8 के ओपनिंग एपिसोड में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणबीर-आलिया दिखाई देंगे।

Ranbir-Alia on KWK 8 opening episode: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर करण जौहर जल्द ही अपने प्रसिद्ध चैट शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन शुरू करने वाले हैं। कॉफी विद करण के 8वें सीजन के लिए करण जौहर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स को बुलाने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिस लिस्ट में हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार्स के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार्स के नाम भी शामिल हैं। अगर शो से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि कॉफी विद करण 8 के ओपनिंग एपिसोड में करण जौहर के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दिखाई देंगे।

Koffee with Karan 8: ओपनिंग एपिसोड में दिखेगा बॉलीवुड का ये स्टार कपल, Shah Rukh Khan का कटा पत्ता!!

Koffee with Karan 8: ओपनिंग एपिसोड में दिखेगा बॉलीवुड का ये स्टार कपल, Shah Rukh Khan का कटा पत्ता!!

करण जौहर रणबीर-आलिया के साथ क्यों शुरू करना चाहते हैं कॉफी विद करण 8?

अगर आप सोच रहे हैं कि करण जौहर (Karan Johar) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ही कॉफी विद करण 8 की शुरुआत क्यों करना चाहते हैं तो बता दें कि इसका एक बड़ा कारण इस कपल की स्टारपावर है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस जनरेशन के सबसे फेमस स्टार कपल हैं। इन दोनों ने कुछ वक्त पहले ही शादी रचाई है और हाल में ही ये कपल पैरेंट बना है। ऐसे में करण जौहर इस कपल की लोकप्रियता को भुनाना चाहते हैं। करण जौहर चैट शो पर इस कपल की जिंदगी के बारे में बात करेंगे कि शादी के बाद क्या-क्या बदलाव ये महसूस कर रहे हैं। इसके साथ-साथ करण जौहर शो पर इस कपल से पैरेंटिंग के ऊपर भी बात करेंगे।

End of Feed