Koffee with Karan 8: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और करीना कपूर खान का रिश्ता ननद-भाभी का है, दोनों एक दूसरे को काफी पसंद भी करती हैं, जिसके साथ ही अब वह एक साथकरण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में एंट्री लेने वाली है। कॉफी विद करण सीजन 8 का ये एपिसोड बुधवार 15 नवंबर 2023 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होने वाला है। इस एपिसोड में करण जौहर अब आलिया भट्ट और करीना कपूर खान से कई कड़वे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां वह करीना कपूर खान से उनके और अमीषा पटेल की कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सवाल करते हैं, वहीं दूसरी ओर वह यह भी पूछते नजर आते हैं कि क्या वह दीपिका पादुकोण को अपना कॉम्पिटीशन समझती हैं।
Koffee with Karan 8
यह भी पढ़ें- Koffee With Karan 8:अमीषा पटेल संग कॉन्ट्रोवर्सी पर चिढ़ गईं करीना कपूर खान, करण जौहर को दी चुप रहने की नसीहत?
जिसपर बेबो का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस का मानना है कि बेबो के रिएक्शन से साफ है कि उन्हें करण जौहर के ये सवाल कुछ ज्यादा पसंद नहीं आ रहे हैं। आइए इस नए प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
'क्या तुम दीपिका को अपना कॉम्पिटीशन समझती हो?'
कॉफी विद करण में रैपिड फायर सवालों के दौरान करण जौहर, करीना से पूछते हैं कि क्या वह दीपिका पादुकोण को अपना कॉम्पिटीशन समझती हैं? जिसपर बेबी जवाब देती हैं। 'यह सवाल तो आलिया के रैपिड फायर में होना चाहिए।' जिसके जरिए वह दीपिका और आलिया को एक दूसरे का कॉम्पिटीशन मान रही हैं।
