बॉलीवुड

Parineeti- Raghav: शादी के बाद पहली दिवाली पर राघव संग रोमांटिक हुईं परिणीति, पति को किया किस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 01:50 PM IST

Parineeti Chopra- Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की बाद पहली दिवाली थी। कपल ने दिवाली की त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ दिवाली की तस्वीरें शेयर की है। राघव और परिणीति की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Parineeti- Raghav (credit pic: instagram)

Parineeti- Raghav: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी के बाद पहली दिवाली है। कपल के लिए पहली दिवाली बहुत ही स्पेशल थी। परिणीति अक्सर राघव के साथ अपनी प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को परिणीति और राघव के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो का बेसब्री से इंतजार था। एक्ट्रेस ने फैंस की इस मुराद को पूरा कर दिया है। एक्ट्रेस ने राघव संग दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। राघव और परिणीति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

परिणीति ने राघव संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में परिणीति महरुम रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक डायमंड रिंग के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। राघव भी ब्लू कलर के इंडो वेस्टर्न आउटफिट में नजर आ रहे हैं। राघव और परिणीति की फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरा घर।

परिणीति ने राघव संग शेयर की फोटो

पहली फोटो में राघव और परिणीति साथ में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों ने दिए के साथ पोज दिया है। तीसरी फोटो में परिणीति राघव को किस करते हुए नजर आ रही हैं। कपल की दिवाली की प्यार भरी तस्वीरें पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। परिणीति और राघव ने इसी साल 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लिए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article