बॉलीवुड

Sid-Kiara: सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की दिवाली की पहली फोटो, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 13, 2023, 11:23 AM IST

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Diwali Photo: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में कपल ट्विनिंग आउटफिट में दिखाई दे रहा है। कपल की रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Image

Sidharth Malhotra- Kiara Advani (credit pic: instagram)

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Diwali Photo: शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साथ में पहली दिवाली सेलिब्रेट की। कपल के लिए ये दिवाली बहुत ही स्पेशल थी। कपल ने दिल्ली में अपने परिवार के साथ पहली दिवाली का त्योहार मनाया। सिद्धार्थ ने कियारा के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की पहली फोटो शेयर की है। फोटो में सिड- कियारा ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ कियारा को बाहों में भरे हुए नजर आ रहे हैं। फैंस कपल की इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दिवाली के लिए कियारा ने व्हाइट कलर का सलवार- सूट चुना है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। सिद्धार्थ भी व्हाइट कलर के कुर्ता- पजामा में हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर ने कियारा संग फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। फोटो में सिड- कियारा ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ ने कियारा संग शेयर की रोमांटिक फोटो

कियारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ संग कई तस्वीरें शेयर की थी। कपल की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस कपल की फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने इसी साल 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। कपल ने शादी से पहले लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। दोनों ने साथ में फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article