Aamir Khan से तलाक लेने पर Kiran Rao ने की खुलकर बात, बोलीं 'हम अलग होकर भी फैमिली हैं...'

Kiran Rao on her divorce with Aamir Khan: आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किरण राव ने आमिर खान से 16 सालों के बाद तलाक लेने पर खुलकर बात की। उन्होंने कई राज खोले हैं।

Kiran Rao on her divorce with Aamir Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने लंबे समय तक किरण राव (Kiran Rao) को डेट करने के बाद 2005 में शादी के बंधन में बंधने फैसला किया था। आमिर खान और किरण राव ने शादी के 16 सालों के बाद 2021 में बयान जारी कर खुलासा किया कि एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए हैं। आमिर खान और किरण राव का कानूनी रूप से अलग होना सभी फैन्स के लिए बड़ा झटका था। आमिर और किरण ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। ऐसे में अब पहली बार किरण राव ने अब आमिर खान से अलग हो के बारे में बात की है।

Aamir Khan and Kiran Rao

कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए इंटरव्यू के दौरान किरण राव (Kiran Rao) ने आमिर खान (Aamir Khan) से अलग होने पर बात की। निर्देशक-निर्माता किरण राव का कहना है कि यह सब हमारी आपसी सहमती से हुआ है और हम दोनों साथ में काम करते हुए एक-दूसरे को जानने लगे। इसके बाद हमने साथ मिलकर काम करना जारी शुरू कर दिया। किरण का कहना है कि उनके और आमिर खान के बीच वैवाहिक रिश्ते से परे भी कई तरह की चीजें हैं।, जिन्हें वो अच्छी तरह से समझते हैं।

End of Feed