बॉलीवुड

Ramayan: पहले राम और अब राजा दशरथ बन दिल जीतेंगे Arun Govil, अमिताभ बच्चन की झोली से छीना रोल

Arun Govil To Play Raja Dashrath Role In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी इन दिनों 'रामायण' की कास्ट फाइनल करने में लगे हैं। शो को लेकर खबर थी कि इसमें राजा दशरथ का किरदार अमिताभ बच्चन अदा करेंगे। लेकिन अब वो रोल टीवी के ही राम यानी अरुण गोविल को मिलता दिख रहा है।

Image

नितेश तिवारी की 'रामायण' हुई अरुण गोविल की एंट्री

Arun Govil To Play Raja Dashrath Role In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी इन दिनों मेगा बजट 'रामायण' की तैयारी में लगे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट काफी हद तक पहले ही तय की जा चुकी है। भगवान राम से लेकर शुर्पणखा तक के रोल के लिए सितारों को चुन लिया गया है। लेकिन बीते दिन 'रामायण' (Ramayan) को लेकर खबर आई थी कि इसमें राजा दशरथ का किरदार बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन अदा करने वाले हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि रोल उनके नहीं बल्कि रामानंद सागर की 'रामायण' से सबका दिल जीतने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) की झोली में गिरा है।

ई-टाइम्स से जुड़े सूत्रों की मानें तो नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayan) के लिए अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि अरुण गोविल (Arun Govil) को अप्रोच किया गया है, जिससे रामानंद सागर की रामायण और नितेश तिवारी की रामायण में एक जुड़ाव रह सके। हालांकि इस मामले पर अभी तक खुद अरुण गोविल या मेकर्स की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था, जिसके बाद लोग उन्हें सच में भगवान समझ बैठे थे। इतना ही नहीं, कई जगह तो अरुण गोविल को देख लोगों ने उनकी पूजा करनी भी शुरू कर दी थी।

नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आएंगे ये सितारे

बता दें कि अरुण गोविल (Arun Govil) के अलावा 'रामायण' (Ramayan) के लिए और भी कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। जहां हनुमान का रोल बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की झोली में गिरा है तो वहीं लारा दत्ता फिल्म में कैकेई का रोल अदा कर सकती हैं। वहीं फिल्म में जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे तो दूसरी ओर सई पल्लवी माता सीता के रूप में दिखाई देंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article