शादीशुदा आमिर खान के गम के दिनों की साथी बनी थी किरण राव, 'लगान' के सेट पहली बार मिले थे नयन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 7, 2025, 08:04 AM IST

Aamir Khan-Kiran Rao love Story: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही है। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर तलाक तक सब कुछ ऐसा था मानों एक फिल्म चल रही हो। तो चलिए जानते हैं कैसी रही थी आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी।

Aamir Khan-Kiran Rao love Story: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कई प्रेम कहानियां सिल्वर स्क्रीन पर तो खिलती-मुरझाती रहती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते असल जिंदगी में इतने खूबसूरत होते हैं कि वे स्टीरियोटाइप्स को तोड़ते हुए दिलों को छू जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है आमिर खान और किरण राव की। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर, जो अपनी फिल्मों की तरह ही निजी जिंदगी में भी सोच-समझकर कदम उठाते हैं, ने किरण के साथ एक ऐसा बंधन गढ़ा जो दोस्ती से प्यार, शादी से परिवार और फिर अलगाव तक पहुंचा। यह कहानी 2001 में 'लगान' के सेट से शुरू हुई, जब धूल भरी खेतों में क्रिकेट की गेंद के साथ-साथ दो दिलों की धड़कनें भी तेज हुईं। तो चलिए जानते हैं आमिर खान और किरण राव की लव स्टोरी के बारे में।

Aamir Khan- Kiran Rao Love Story Divorce Details (5)

Image Source: Kiran Rao Instagram

Image Source: Kiran Rao Instagram

साल था 2001। आमिर खान अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'लगान' की शूटिंग कर रहे थे। अशुतोष गोवारीकर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म ब्रिटिश राज के दौर में गांव वालों के क्रिकेट मैच की अनोखी दास्तान थी। आमिर खान भुवन का किरदार निभा रहे थे, तो उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनी हुई थीं। इसी सेट पर किरण राव एक साधारण सी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर आईं। किरण, जो जन्म से बेंगलुरु की हैं और कोलकाता में पली-बढ़ीं, फिल्ममेकिंग में अपनी पढ़ाई पूरी करके बॉलीवुड में कदम रख चुकी थीं। इसी फिल्म के दौरान आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात हुई। लेकिन तभी रोमांस की शुरुआत नहीं हुई थी। किरण और आमिर खान अच्छे दोस्त भी नहीं थे।

End of Feed