King के क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद ने की तैयारी

King Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि शाहरुख खान किंग की शूटिंग के लिए विदेश जा रहे हैं।

King Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी मूवी में धमाल मचाने वाली है। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट में ये बताया गया है कि शाहरुख खान किंग की शूटिंग के लिए विदेश जा रहे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Deepika Padukone ने प्रेगनेंसी में शुरू की King की शूटिंग, शाहरुख खान संग शूट किया एक्शन सीन)

King Update (1)

शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे शाहरुख खान (pic credit-king movie)

क्लाइमैक्स की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे शाहरुख खान (pic credit-instagram)

साउथ अफ्रीका में होगी शूटिंग

फिल्म किंग को लेकर हर रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच वैरायटी इंडिया ने ये दावा किया है कि फिल्म किंग की शूटिंग के लिए शाहरुख साउथ अफ्रीका जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद साउथ अफ्रीका जा रहे हैं, जहां फिल्म का एक बड़ा और एक्शन से भरपूर क्लाइमेक्स सीक्वेंस शूट किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, क्लाइमैक्स की शूटिंग कुल 18 दिनों की है, जो दो शेड्यूल में पूरी होगी। पहले शेड्यूल की शुरुआत 26 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका से होगी, जिसके बाद मुंबई में 10 दिनों का शेड्यूल होगा। सिद्धार्थ आनंद ने क्लाइमेक्स के लिए बेहद स्टाइलिश और भव्य एक्शन सीन प्लान किए हैं। शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन सभी इस सीक्वेंस का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाहरुख खान ने खुद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से संपर्क कर शूटिंग की अनुमति जल्दी हासिल की। (ये भी पढ़ें-शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट, इस कंपनी को मिले डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स)

End of Feed