बॉलीवुड

King: शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट, इस कंपनी को मिले डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

King Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पेन मरुधर किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं।

Image

शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट (pic credit-king film)

King Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म किंग (King) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म किंग से शाहरुख बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इससे पहले शाहरुख फिल्म डंकी में नजर आए थे। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं। (ये भी पढ़ें-'किंग जैसा महसूस कर रहा हूं...' Shah Rukh Khan ने ऑस्कर टीम से कह दी बड़ी बात)

shah rukh khan king

शाहरुख ने एक झटके में वसूल लिया फिल्म का आधा बजट (pic credit-king film)

इस कंपनी को मिले किंग के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग के इंतजार में लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। 400 करोड़ रुपये के भारी बजट वाली इस एक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा, अरशद वारसी समेत कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म 2026 के क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने वाली है और फैंस में इसके प्रति उम्मीदें बहुत ऊंची हैं। इस बीच बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिव जानकारी दी है कि पेन मरुधर ने किंग के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार 250 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह साल का सबसे बड़ा थिएट्रिकल डील में से एक है। सूत्रों ने बताया, 'पेन मरुधर ने शाहरुख खान की बैनर के साथ लंबे समय से संबंध रखा है। उन्होंने पहले जवान, और डंकी समेत कई फिल्में रिलीज की हैं।'

कब रिलीज होगी किंग

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म किंग क्रिसमस 2026 में हॉलीवुड की इन बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में अवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून 3 और जुमांजी का नाम शामिल है। के साथ रिलीज होगी। शाहरुख खान एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तलाश में थे। मालूम हो कि फिल्म की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर ये खबर सामने आई कि वो फिर से मां बनने वाली हैं। इस खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। साल 2024 में दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article