शाहरुख खान की King का ट्रेलर रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले होगा जारी, मेकर्स ने बनाया खास प्लान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2026, 12:49 PM IST

King Movie Update: शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट बढ़ रहा है। मेकर्स ने इसके प्रमोशन की तैयारी तेज कर दी है और अब खास अपडेट सामने आया है।

King Movie Update: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। खासकर जब बात किसी बड़े एक्शन एंटरटेनर की हो, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ जाती है। इन दिनों शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'किंग' (King) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर और पहले गाने ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। अब फिल्म की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इससे साफ है कि मेकर्स फिल्म को क्रिसमस के मौके पर बड़े स्तर पर दर्शकों के बीच लाने की तैयारी कर रहे हैं।

King Movie Update

क्रिसमस पर रिलीज होगी शाहरुख खान की 'किंग', 14 दिसंबर को आएगा ट्रेलर, उससे पहले रिलीज होगा एक और गाना (Image Source: King Movie)

रिलीज से 10 दिन पहले आएगा ट्रेलर

शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर एक बार फिर के खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग को लेकर अभी हाल ही में सामने आया एक नया अपडेट है। वैरायटी इंडिया (Variety India) की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यानी दर्शकों को ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के लिए सिर्फ 10 दिन इंतजार करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की टाइमिंग इस तरह तय की है कि रिलीज से ठीक पहले दर्शकों के बीच इसका एक्साइटमेंट बना रहे। क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है।

End of Feed