King: 2026 में इस खास मौके पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म !! जानिए तारीख

King Release on This Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने तारीख फाइनल कर ली है।

King Release on This Date: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग कई महीनों से जारी है। कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने 'किंग' का टीजर जारी किया था, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। तब से लेकर अब तक शाहरुख खान स्टारर को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने अब शाहरुख खान की फिल्म को रिलीज करने के लिए तारीख चुन ली है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब रिलीज करेंगे।

Shah Rukh Khan's King

Pic Credit: Grab From You Tube

इस दिन रिलीज की जाएगी शाहरुख खान की 'किंग'

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म 'किंग' को रिलीज करने के लिए इस साल क्रिसमस का खास मौका चुना है। शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही थी। उन्होंने दो तारीखें फाइनल की थीं। अब उन्होंने अपनी एक्शन से भरपूर इस मूवी के लिए क्रिसमस 2026 की रिलीज डेट फाइनल की है।

End of Feed