King: बेटी सुहाना को ट्रेन कर रहे हैं शाहरुख खान, फराह खान ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan Give Training to Suhana for King: बीती शाम दुबई में हुए डैन्यूब प्रॉपर्टीज के इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की निर्माता-निर्देशक फराह खान ने बड़ा खुलासा करते हुए बतया कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी बेटी सुहाना को 'किंग' मूवी के लिए एक्शन की ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Shah Rukh Khan Give Training to Suhana for King: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान को पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म 'किंग' में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में बड़े परदे पर बाप-बेटी की जोड़ी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' की शूटिंग बड़े जोरों-शोरों से शुरू की जा चुकी है। कुछ दिनों पहले यानी शाहरुख खान के जन्मदिन पर मेकर्स ने 'किंग' का टीजर भी जारी किया था, जिसमें अभिनेता जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई दिए। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख खान फिल्म 'किंग' के लिए बेटी सुहाना को एक्शन की ट्रेनिग दे रहे हैं।

Suhana and Shah Rukh Khan's King

Pic Credit: Instagram

सुहाना खान को ट्रेन कर रहे हैं शाहरुख खान

मंगलवार को, डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि दुबई में शाहरुख खान के नाम पर लगभग 4 हजार करोड़ की लागत से एक प्रीमियम कमर्शियल टावर प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं। दुबई में हुए इस इवेंट में शाहरुख खान को फिल्म निर्माता फराह खान के साथ हिस्सा लेते हुए देखा गया। मंच पर हुई एक बातचीत के दौरान फराह खान ने बताया कि शाहरुख खान फिल्म 'किंग' के लिए बेटी सुहाना को एक्शन की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो फैन्स को भी पसंद आया।

End of Feed