बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग को लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है। कुछ महीनों पहले फिल्म किंग का पहला टीजर रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट हिला दिया था। उसके बाद से ही फिल्म किंग को सुपरहिट माना जा रहा है। फिल्म की सफलता की गारंटी ट्रेड एक्सपर्ट्स अभी से देने लगे हैं, जिस कारण इसके ओटीटी और म्यूजिक राइट्स को लेकर बैनर्स में बीच जबरदस्त रेस लगी हुई है। अगर मीडिया में सामने आ रही ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म किंग के म्यूजिक राइट्स जी म्यूजिक कम्पनी ने रिकॉर्ड रुपये में खरीदे हैं। अब तक इतने महंगे म्यूजिक राइट्स किसी भी बॉलीवुड मूवी के नहीं बिके हैं। (ये भी पढ़ें: 'Don 3': रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के बीच विवाद को सुलझाएंगे Salman Khan, बनेंगे शांति दूत?)
Shah Rukh Khan ने रिकॉर्ड रुपये में बेटे King के म्यूजिक राइट्स
Zee Music Co. ने 45 करोड़ रुपये में खरीदे शाहरुख खान की King के म्यूजिक राइट्स
बॉक्स ऑफिस इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म किंग के मेकर्स ने अपने म्यूजिक राइट्स की डील जी म्यूजिक कम्पनी से की है। जी म्यूजिक को पता है कि किंग को लेकर लोगों के बीच में किस तरह का उत्साह है। ऐसे में उन्होंने किंग के मेकर्स को म्यूजिक राइट्स के लिए 45 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं। शाहरुख खान की किसी भी फिल्म के म्यूजिक को इतना महंगा किसी भी म्यूजिक कंपनी ने कभी नहीं खरीदा है। (ये भी पढ़ें: CM Vijay के बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म सिग्मा की रिलीज डेट हुई घोषित, जानें कब बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाका)
क्रिसमस 2026 को रिलीज होगी King
SRK to launch Suhana Khan in king
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म किंग साल 2026 के क्रिसमस पर रिलीज होगी। जवान, पठान और डंकी की सफलता के बाद से ही दर्शक किंग खान की नई मूवी का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान ने बैक टू बैक 3 फिल्में सुपरहिट देने के बाद छोटा सा ब्रेक लिया है और किंग से अपनी बेटी सुहाना खान को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, सौरभ शुक्ला और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
