बॉलीवुड

धुरंधर डिजाइनर सैनी एस जोहर के बाद बुरे फंसे सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह, YRF ने लिया बड़ा फैसला

Pratik Shah Name Dropped From Akka: वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने वेब सीरीज अक्का से सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह का नाम हटाने का फैसला लिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है।

Image

बुरे फंसे सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह (pic credit-instagram)

Pratik Shah Name Dropped From Akka: वाईआरएफ (YRF) एंटरटेनमेंट ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज अक्का (Akka) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। मेकर्स ने सीरीज से जुड़े एक अहम सदस्य का नाम अचानक हटा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला हाल ही में सामने आए विवाद के बाद लिया गया। हालांकि, मेकर्स की तरफ से ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। खास बात यह है कि अक्का पहले से ही अपने दमदार स्टारकास्ट और कहानी को लेकर सुर्खियों में थी। अब इस नए अपडेट के बाद लोगों की दिलचस्पी सीरीज को लेकर और भी बढ़ गई है। (ये भी पढ़ें-Dhurandhar के प्रोडक्शन डिजाइनर के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये आरोप)

pratik shah out.

बुरे फंसे सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह (pic credit-instagram)

वाईआरएफ ने लिया बड़ा फैसला

वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने अपनी आने वाली वेब सीरीज अक्का से सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह का नाम हटाने का फैसला लिया है। यह फैसला उन आरोपों के बाद लिया गया है, जिनमें कई महिलाओं ने प्रतीक शाह पर गलत व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल कई महिलाओं ने प्रतीक शाह के खिलाफ शिकायतें की थीं। इसके बाद अब वाईआरएफ ने साफ कर दिया है कि अक्का की फाइनल क्रेडिट लिस्ट में उनका नाम नहीं दिखाया जाएगा। इस सीरीज में कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे और तन्वी आजमी लीड रोल में है।

बुरे फंसे सैनी एस जोहरे

वाईआरएफ के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतीक शाह शुरुआत से इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे और उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार काम पूरा किया था। हालांकि, शूटिंग के दौरान प्रोडक्शन टीम या पोश कमेटी को उनके खिलाफ कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली थी। लेकिन विवाद को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हाल ही में कई क्रू मेंबर्स ने सेट पर प्रतीक शाह की वापसी को लेकर चिंता जताई थी। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जौहरे पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पोश कमेटी ने जांच में उन्हें दोषी पाया, जिसके बाद उनकी फिल्मों से भी क्रेडिट हटाए जाने लगे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज किया गया था।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article