साउथ मूवीज

CM Vijay के बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म सिग्मा की रिलीज डेट हुई घोषित, जानें कब बॉक्स ऑफिस पर करेंगे धमाका

Sigma Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की मूवी सिग्मा की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Image

सिग्मा की रिलीज डेट आई सामने (pic credit-instagram)

Sigma Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय (Vijay) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारी जीत हासिल की और वह राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस बीच थलापति विजय के बेटे जेसन संजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जेसन संजय (Jason Sanjay) फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। जेसन संजय की मूवी सिग्मा की रिलीज डेट सामने आ गई है। (ये भी पढ़ें-Vijay Thalapathy ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला, फिल्म मेकर्स को दिया बंपर कमाई करने का मौका)

सिग्मा की रिलीज डेट आई सामने

तेलुगु फिल्म सिग्मा साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म को जेसन संजय ने ही लिखा है, जबकि इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुभास्करण कर रहे हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है। सिग्मा अब 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में अभिनेता संदीप किशन काफी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके कंधे पर खून से सना फावड़ा दिखाई दे रहा है, जिससे फिल्म में जबरदस्त एक्शन और बदले की कहानी की झलक मिलती है।

cm vijay

सिग्मा की रिलीज डेट आई सामने (pic credit-instagram)

सिग्मा में नजर आएंगे ये स्टार्स

बताते चलें कि फिल्म सिग्मा में संदीप किशन के साथ फारिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, अनु थासन, योग जपी, संपत राज, किरण कोंडा और महालक्ष्मी सुधारसनन भी नजर आएंगे। रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। वहीं, सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की बात करें तो राजनीति में आने के बाद उनकी आखिरी फिल्म जना नायगन मानी जा रही है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम रोल में हैं। हालांकि, यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस मूवी को देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article