Daddy Cool Song: 15 साल बाद Shah Rukh Khan ने Kareena Kapoor Khan संग लगाए ठुमके

Daddy Cool Song: सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस बीच शाहरुख की फिल्म का नया गाना 'डैडी कूल' आउट हो गया है, जिसमें वो करीना कपूर खान के साथ नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की वापसी होने वाली है। उनकी फिल्म किंग का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म किंग का नया गाना 'डैडी कूल' (Daddy Cool) रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब की दुनिया में छा गया है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान नजर आ रही हैं। चंद मिनटों में ही इस सॉन्ग को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'शराब पीने के चक्कर में 15 साल बर्बाद....' Javed Akhtar का छलका दर्द)

king song release

किंग का नया गाना आउट (pic credit-Daddy Cool Song)

किंग का नया गाना रिलीज

'डैडी कूल (किंग वर्जन)' सॉन्ग में शाहरुख खान अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनका स्टाइल, डांस और बॉलीवुड वाला खास अंदाज गाने को और मजेदार बना रहा है। वहीं, करीना कपूर खान भी अपने शानदार लुक और अंदाज से उनका साथ देती दिख रही हैं। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए खास मौका है। इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। दोनों की आवाज ने गाने को और भी जबरदस्त बना दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बताते चलें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन समेत कई स्टार्स नजर आएंगे। खास बात तो ये है कि शाहरुख खान और सुहाना फिल्म में पहली बार साथ काम करने वाले हैं। बाप-बेटी को साथ में देखने के लिए लोग बेताब हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान की 3 फिल्में साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। अब सभी की नजरें शाहरुख खान की फिल्म किंग पर टिकी हुई है।

End Article
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यर...

End of Feed