शाहरुख खान-सुहाना खान की फिल्म किंग में अमिताभ बच्चन की एंट्री!! निभाएंगे पावरफुल रोल

Amitabh Joins SRK movie King: पठान, जवान और डंकी जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बेटी सुहाना (Suhana Khan) को इंडस्ट्री में ग्रैंड लॉन्च देने का फैसला किया है। खबरें हैं कि किंग खान बेटी सुहाना के साथ किंग नाम की एक्शन थ्रिलर बना रहे हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म किंग से सामने आई बड़ी जानकारी के अनुसार इसमें बिग बी की भी एंट्री हो गई है।

Amitabh Joins SRK movie King: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी किंग में व्यस्त हैं, जिससे वो बेटी सुहाना खान को बॉलीवुड में ग्रैंड लॉन्च देंगे। शाहरुख खान और सुहाना खान की किंग को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं, जिनके साथ किंग खान ने पठान की थी। शाहरुख खान चाहते हैं कि सिद्धार्थ पठान जैसी ही स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर बनाएं, जिससे उनकी बेटी सुहाना खान को इंडस्ट्री में सफल लॉन्च मिले। फिल्म किंग में शाहरुख खान और सुहाना खान की टक्कर अभिषेक बच्चन से होगी, जो खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन ने रावण और ब्रीद में खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं और दमदार एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित किया है।

Amitabh Bachchan in Shah Rukh Suhana King Movie

फिल्म किंग से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान और सुहाना खान की मूवी में बिग बी भी अहम किरदार में दिखाई दे सकते हैं। मेकर्स ने एक खास रोल के लिए अमिताभ बच्चन से कॉन्टैक्ट किया है, जिस ऑफर पर वो विचार कर रहे हैं। पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, 'किंग में एक खास किरदार है, जिसके लिए दमदार एक्टर की जरूरत है। ये किरदार बूढ़ा है, जिस कारण मेकर्स ने बिग बी से इसके लिए बात की है। मेकर्स चाहते हैं कि ये रोल अमिताभ बच्चन निभाएं। इससे न केवल किंग की स्टारकास्ट दमदार हो जाएगी बल्कि फिल्म का स्तर भी बढ़ जाएगा।'

End of Feed