Kiara Advani Approached For Ki & Ka 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में नजर आ रही हैं। इस मूवी में दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी को इन बोल्ड सीन्स के लिए ट्रोल भी किया था। इन सभी चर्चा के बीच अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कियारा आडवाणी की एंट्री करीना कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' के सीक्वल यानी 'की एंड का 2' (Ki & Ka 2) में हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Chandrachur Singh ने परिवार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दादा की वसीयत में फर्जी साइन का लगाया आरोप)
'की एंड का 2' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी (Pic Credit: Instagram)
'की एंड का 2' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी
जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी फिल्म 'की एंड का 2' में फीमेल लीड रोल निभा सकती हैं। मेकर्स ने एक्ट्रेस से इस मूवी के लिए कांटेक्ट भी किया है। कियारा आडवाणी ने इस प्रोजेक्ट को करने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि उन्होंने अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है। मेल लीड की कास्टिंग के लिए बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि एक बाद एक्टर के फाइनल होने के बाद कियारा आडवानी भी मूवी को साइन कर लेंगी। कहा जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी डेवलपमेंट और प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box office Day: 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है Yash की फिल्म, देखें आंकड़े)
अगर बात बनती है तो मेकर्स 2026 के आखिर तक 'की एंड का 2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। निम्राताओं ने अभी कियारा की कास्टिंग, पूरी कास्ट, डायरेक्टर, शूटिंग शेड्यूल और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बताते चलें साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान को लीड रोल में देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन आर बल्की ने किया था।
