Laikey Laikaa Release Date Changed: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) और अभय वर्मा (Abhay Verma) की मच अवेटेड रोमांटिक फिल्म 'लाइकी लाइका' (Laikey Laikaa) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दर्शक लंबे समय से इस फ्रेश जोड़ी को बड़े परदे देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि फैन्स का इंतजार और लंबा दिखाई दे रहा है। पहले यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म अब फरवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu के बच्चे का नाम होगा 'Samraj'? फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब)
2026 में रिलीज नहीं होगी 'लाइकी लाइका'
राशा थडानी और अभय वर्मा को पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जाएगा। यह एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा ड्रामा है। 'लाइकी लाइका' को मेकर्स पहले 2026 की गर्मियों में रिलीज करने वाले थे लेकिन मेकर्स ने अब इसे फरवरी 2027 तक टालने का फैसला किया है। HT City से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस मूवी को टालने की एक खास वजह बताई जा रही है। मेकर्स राशा थडानी की डांसिंग स्किल्स को फिल्म में और बेहतर तरीके से दिखाना चाहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Toxic' के बाद कियारा आडवाणी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, 'Ki & Ka 2' में हुई धमाकेदार एंट्री!)
'उई अम्मा' की सफलता का मिलेगा फायदा
राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' (2025) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के 'उई अम्मा' गाने को फैन्स ने खूब पसंद किया था और यह काफी वायरल भी रहा था। गाने में राशा के डांस और उनके अंदाज की दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी। अब मेकर्स 'लाइकी लाइका' में भी मेकर्स ने राशा के साथ एक खास डांस नंबर शामिल करने का मन बनाया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में राशा का किरदार एक डांसर का है, इसलिए मेकर्स ने यह प्लान किया है। हालांकि रिलीज डेट टालने की खबरों पर मेकर्स की ओर से अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
