सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी के घर पधारी 'लक्ष्मी', फैंस ने दी ढेर सारी बधाइयां

Kiara Advani and Sidharth Malhotra Welcome Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बन गए है। रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा ने बेटी को जन्म दिया है। घर में लक्ष्मी के आने से पूरा परिवार खुश है। वहीं फैंस भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Kiara Advani and Sidharth Malhotra became parents: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे आखिरकार वो समय आ ही गया। जी हां कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही कपल के परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं सोशल मीडिया पर तमाम लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

kiara sidharth

image source-instagram

कियारा-सिद्धार्थ के घर आई लक्ष्मी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में सात फेरे लिए थे। इस साल की शुरुआत में कियारा आडवाणी ने बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस बीच अब कपल ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची का जन्म मुंबई के रिलायंस अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ और कियारा ने आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया है कि वे पैरेंट्स बन चुके हैं। लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि कुछ देर बाद दोनों इसे ऑफिशियल करेंगे। इस बीच फैंस लगातार इंस्टाग्राम पर कियारा और सिद्धार्थ पर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत बहुत बधाइयां।' दूसरे ने लिखा, 'वाह घर में लक्ष्मी जी आई है।'

End of Feed