Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने शादी रचा ली है। राजस्थान के जैसलमेर में रॉयल वेडिंग के बाद बीती शाम कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली के घर में ही कियारा आडवाणी का गृह प्रवेश हुआ है। वो भी फुल पंजाबी स्टाइल में एक्ट्रेस ने घर में एंट्री ली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर नए जोड़े के स्वागत के लिए लाइट्स से जगमगाता नजर आया है। इस मौके पर सिद्धार्थ और कियारा ने लाल रंग के कपड़े पहने थे, दोनों को देखकर फुल नए जोड़े वाली फीलिंग आ रही है। कियारा का गृह प्रवेश फुल ढोल नगाड़ों के साथ हुआ है।
Sidharth Malhotra and Kiara Advani
कियारा आडवाणी का हुआ ग्रैंड वेलकम
शेरशाह कपल सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों एक आइडियल कपल की तरह नजर आ रहे हैं। बीती शाम एयरपोर्ट पर जब नए शादीशुदा जोड़े को देखा गया तो, कियारा के माथे के सिंदूर और सिद्धार्थ के हाथों की मेहंदी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसके साथ ही बीते रात कियारा की गृह प्रवेश सेरेमनी भी की गई। पूरे हिन्दू रीति रिवाजों के साथ नई बहू का घर में स्वागत हुआ है। इस मौके पर लाल रंग का सूट पहने कियारा काफी सुंदर लग रही थीं। कियारा के गृह प्रवेश के लिए ढोल नगाड़े बजते भी नजर आए।
फैंस ने बताया बेस्ट कपल
शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ एक दूसरे का हाथ पकड़े और साथ-साथ चलते स्पॉट हुए हैं। दोनों को देखकर फैंस का क्यूट रिएक्शन भी सामने आ रहा है। सिड-कियारा की जोड़ी को फैंस अब तक की सबसे बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं।
शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर हर-तरफ सिद्धार्थ और कियारा की ही चर्चा है। जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को एयरपोस्ट पर स्पॉट किया गया तो उनके हाथ में कियारा के नाम की मेहंदी नजर आ रही थी, जिसको देखने के बाद फैंस ने उन्हें नंबर-1 दूल्हा करार दे दिया है।
