Sid-Kiara Dancing Videos: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 8 फरवरी 2023 की रात अपनी नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी को लेकर दिल्ली स्थित घर में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 जनवरी के दिन जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई, जहां दोनों के घरवाले मौजूद थे। शादी रचाने के बाद 8 फरवरी की शाम दोनों जैसलमेर से दिल्ली की ओर रवाना हुए। जैसे ही सिड-कियारा दिल्ली के लिए रवाना हुए, वैसे ही घरवालों ने इनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दीं और जब ये घर पहुंचे तो इनका जोरदार स्वागत हुआ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया कियारा आडवाणी संग डांस
सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे ही अपनी पत्नी कियारा आडवाणी संग घर पहुंचे, वैसे ही उनके भाइयों ने दोनों को घेर लिया। सिड के भाई और दोस्तों ने ढोल नगाड़े वालों को बुला रखा था, जिन्होंने इनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही सिड-कियारा घर पहुंचे एक्टर के भाइयों और दोस्तों ने इन्हें ढोल की धुन पर डांस करने पर मजबूर कर दिया। सिड-कियारा ने भी खुशी के मौके पर सभी के साथ ठुमके लगाए, जिसके बाद खुशियां दोगुनी हो गईं। सिद्धार्थ और कियारा का मल्होत्रा खानदान ने जोरदार स्वागत किया, जिसकी वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे सिड-कियारा
कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इनकी मुलाकात फिल्म शेरशाह के सेट पर हुई, जहां से दोस्ती का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि ये शादी के मंडप तक पहुंच गए। सिड कियारा की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। अदाकारा कंगना रनौत ने तो इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे इज्जतदार जोड़ी बताया है। कंगना के अनुसार सिड कियारा अपने रिश्ते का यूज फिल्म प्रमोशन या एड पाने के लिए नहीं करते हैं, जो बात इन्हें बॉलीवुड के बाकी कपल्स से अलग बनाती है।
