कियारा आडवाणी को आज लगेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेहंदी, प्री-वेडिंग में पहुंचेंगे ईशा अंबानी-शाहिद कपूर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 5, 2023, 09:46 AM IST

kiara advani and sidharth malhotra pre wedding function: आज(रविवार) से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की हल्दी, मेहदी और महिला संगीत की रस्मों की ग्रैंड शुरुआत होने वाली है। कियारा और सिद्धार्थ की फैमिली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में पहुंच चुकी है। यहां जानें आज के फंक्शन की डिटेल।

kiara advani mehendi ceremony: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बॉलीवुड कपल की शादी के लिए फैमिली से लेकर फैन्स तक एक्साइटेड हैं। सिड और कियारा की शादी साल 2023 की पहली स्टार वेडिंग है। सूर्यगढ़ में सूरज की पहली किरण आज कुछ खास होने वाली है। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में आज से प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो रहे हैं।

Kiara Advani and Sidharth malhotra

आज(रविवार) से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। सिड और कियारा की हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत की रस्मों की ग्रैंड शुरुआत होने वाली है। कियारा और सिद्धार्थ की फैमिली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में पहुंच चुकी है। सिद्धार्थ की मां, भाई व अन्य परिवार वालों से अलावा मेकअप टीम, वेडिंग शूटिंग क्रू , मेहंदी एक्सपर्ट भी लोकेशन पर मौजूद है।

End of Feed