खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रूमर्ड कपल की डेटिंग की खबरें उनकी पहली डेब्यू फिल्म द आर्चीज के बाद से सामने आई थी। कपल साथ में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में पहुंचा था। लेकिन दोनों ने साथ में पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। संगीत सेरेमनी के लिए खुशी ने पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी थीं। एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहींं, वेदांग शरवानी में हैंडसम लग रहे थे। खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Khushi and Vedang (credit pic: instagram)
वीडियो में दोनों अलग-अलग पैपराजी को पोज देते हुए नजर आए। पैपराजी को पोज देने के बाद जैसी ही खुशी वेन्यू से आगे बढ़ने लगी पैप्स ने उन्हें वेदांग के साथ पोज देने के लिए कहा। खुशी पैपराजी की बात सुनकर शर्म से लाल हो जाती और मुस्कुराने लगती है। वहीं, वेदांग लगातार पैपराजी को पोज देते हुए नजर आए।
खुशी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
अनंत और राधिका के संगीत सेरेमनी में रणबीर कपूर, सलमान खान, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। अनंत के संगीत में भाईजान सलमान खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट ने परफॉर्म किया। हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने शानदार कॉन्सर्ट किया था जिसमें सभी लोग एन्जॉय करते हुए नजर आए।
वहीं, बात खुशी और वेदांग की करें तो दोनों एक-दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं। द आर्चीज में खुशी, वेदांग के अलावा सुहाना खान और अगस्त्य नंदा भी मुख्य भूमिका में थे। ये कॉमिक सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। खुशी इन दिनों आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ फिल्म शूट कर रही हैं। वेदांग आलिया भट्ट के साथ जिगरा में दिखाई देंगे।
