बॉलीवुड

Anant- Radhika के संगीत सेरेमनी में Salman Khan ने दिया परफॉर्मेंस, अंनत संग स्टेज पर जमकर नाचे भाईजान

Anant-Radhika Sangeet: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के तमाम हस्तियों ने शिरकत की। कपल के संगीत सेरेमनी में कुछ सेलेब्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान ने अनंत के साथ स्टेज पर जमकर डांस किया। भाईजान का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

Salman Khan and Anant Ambani (credit Pic: Instagram)

Anant-Radhika Sangeet: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। इनमें सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शामिल थे। संगीत सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल पर छाई हुई हैं। कपल के संगीत सेरेमनी में रणबीर सिंह, रणबीर कपूर- आलिया भट्ट और सलमान खान ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। इसके अलावा हॉलीवुड पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने भी शानदार कॉन्सर्ट किया था। संगीत सेरेमनी में भाईजान ने अनंत अंबानी के साथ स्टेज पर 'ऐसा पहली बार हुआ' गाने पर परफॉर्म किया।

सोशल मीडिया पर अनंत और सलमान का डांस वीडियो वायरल हो रहा रहा है। वायरल वीडियो में सलमान स्टेज पर अनंत के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने सलमान की 2000 की फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा के गाने ऐसा पहली बार हुआ है पर स्टेप्स किए।

सलमान खान ने अनंत संग किया जमकर डांस

सलमान ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। अनंत नीले और सिल्वर रंग के कुर्ते और ब्लैक कलर के पायजामे में दिखाई दिए। एक क्लिप में अनंत को अपने बगल में बैठाने के लिए सलमान का स्वागत करते देखा गया। जाह्नवी कपूर भी अन्य स्टार्स संग कई गानों पर डांस करते दिखीं।

रणवीर सिंह ने किया नो एंट्री पर धमाकेदार डांस

वहीं, रणवीर सिंह ने नो एंट्री गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। एक्टर की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण पर्पल कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थींं। कपल के संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार के लोगों ने भी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article