अनंत अंबानी और राधिका मर्चन्ट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। कल रात शुक्रवार को ग्रैन्ड संगीत पार्टी हुई। जिसमें जश्न मनाने पूरा बॉलीवुड पहुंचा। इस मौके पर हर कोई साज-धजकर आया। अधिकतर मेहमानों ने ब्लैक ड्रेस पहनी। भाईजान सलमान खान से लेकर होने वाली मां दीपिका पादुकोण भी पार्टी में दिखाई दी। आइयए आपको दिखाते हैं पार्टी की कुछ झलक
शुक्रवार की रात अनंत अंबानी और राधिका का संगीत फंक्शन हुआ। इस मौके पर होने वाली दुल्हन ने हल्के रंग का लहंगा पहना और लुक को बेहद सिम्पल रखा। वहीं अनंत ने काले रंग की शेरवानी पहनी जिसमें कपल बेहद प्यारे लग रहे थे।
भाईजान सलमान खान ब्लैक सूट-बूट में नजर आए। वह अपने बॉडीगार्ड और पूरी सिक्युरिटी के साथ इस मौके पर नजर आए।
आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ आई। दोनों ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, आलिया का लहंगा काले रंग का था। वहीं रणबीर ने भी ब्लैक सूट पहना। रणबीर के साथ उनकी साली शालीन भनोट भी नजर आई और टीम के साथ आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई दिए।
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़ियाँ अपने बेस्ट फ्रेंड के संगीत में रंग जमाते दिखाई दिए। जान्हवी ने पीकॉक लहंगा पहना वहीं शिखर अपने भाई के साथ नजर आए।
दीपिका पादुकोण नीली साड़ी में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। उनके चेहरे पर गलो साफ देखा जा सकता है।
बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पार्टी में एक-साथ नजर आए। दोनों का लुक कुछ ऐसा था।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पार्टी में कुछ इस लुक में दिखाई दिए। नए-नवेले कपल को साथ देखकर फैंस भी खुश नजर आए।
हाल ही में नन्ही गुड़िया के मां-पिता बने वरुण धवन और नताशा दलाल कुछ इस तरह नजर आए। वरुण ने सफेद शेरवानी पहनी थी और नताशा ने नीला लहंगा।
आथिया शेट्टी अपने पति राहुल के साथ पार्टी में एंट्री लेती नजर आई। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं।
शाहिद कपूर पति मीरा के साथ पोज देते नजर आए। मीरा का ब्लैक लहंगा बेहद प्यारा लग रहा था।
देसी मुंडा विक्की कौशल पार्टी में अकेले ही दिखाई दिए। मीडिया ने उनसे भाभी कैटरीना के बारे में भी पूछा।