बॉलीवुड

Anant-Radhika के संगीत में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने ठुमके से हिलाया स्टेज, आकाश अंबानी ने भी स्टेज पर लगाई आग

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Dance At Anant Ambani Radhika Merchant Sangeet Ceremony: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीती रात उनका संगीत था, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने डांस से स्टेज पर गर्दा उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

अनंत-राधिका के संगीत में आलिया और रणबीर ने लगाए ठुमके

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Dance At Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के घर इन दिनों शादी की धूम मची हुई है। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे। वहीं बीती रात अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर ने तो रंग जमाया ही। वहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक ने अनंत और राधिका के संगीत में जमकर डांस किया। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी संगीत सेरेमनी में स्टेज पर गर्दा उड़ाकर रख दिया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से जुड़ा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) व रणबीर कपूर का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 'शो मी योर ठुमका' गाने पर जमकर डांस करते दिखाई दिये। खास बात तो यह है कि उनके साथ-साथ आकाश अंबानी ने भी स्टेज पर आग लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्लैक कलर के आउटफिट में संगीत सेरेमनी में पहुंचे, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेरेमनी से वायरल हो रहे आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के वीडियो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में डांस के दौरान दोनों की एनर्जी देखने लायक रही। बता दें कि संगीत सेरेमनी में खुद अंबानी परिवार ने एक साथ शाहरुख खान के 'दीवानगी...' गाने पर धाकड़ एंट्री की थी, जिसमें सबका अंदाज तारीफ के लायक रहा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article