एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक लेने पर बेटी Khatija Rahman ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मुझे उनके इस फैसले से...'

Khatija Rahman React on Parents Divorce: फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने 29 सालों के बाद अपनी शादी को खत्म करने का फैसला कर लिया है। इस कपल के अलग पर अब एआर रहमान और सायरा बानो की बेटियों ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Khatija Rahman React on Parents Divorce: एंटरटेनमेंट की दुनिया के फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान (AR Rahman) और उनकी पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) के तलाक की खबर ने कपल के फैन्स को बड़ा झटका दे दिया है। सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि यह कपल तलाक लेने जा रहा है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इस कपल ने तलाक लेने फैसला कर लिया है क्योंकि कुछ दिनों पहले तक एआर रहमान और सायरा बनो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ पिक्स शेयर करते नजर आए थे। एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने पर उनकी बेटी खतीजा रहमान (Khatija Rahman) ने अपना रिएक्शन दिया है।

Khatija Rahman Reaction on Parents Divorce

बेटियों ने दिया पेरेंट्स के तलाक होने पर रिएक्शन

एआर रहमान और सायरा बानो की टीम द्वारा कपल के तलाक की घोषणा करने के बाद अब उनके बच्चों ने इस मुश्किल घड़ी में गोपनीयता बनाए रखने की रिक्वेस्ट की है। एआर रहमान और सायरा बानो की बेटी रहीमा ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर लिखा, 'अगर इस मामले में आप प्राइवेसी बनाए रखे तो मैं आपकी आभारी रहूंगी। आपके विचारों के धन्यवाद।' इसके बाद खतीजा रहमान ने भी इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने अपने फैन्स को उनकी बातों का सम्मान करने के लिए भी धन्यवाद दिया।

End of Feed