KhalNayak Returns: संजय दत्त हथियाना चाहते थे सनी देओल का डायरेक्टर, मिली नाकामी

संजय दत्त ने कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक रूप से खलनायक रिटर्न्स का ऐलान किया था, जिसे वो डायरेक्टर राजकुमार संतोषी से डायरेक्ट करवाना चाहते थे लेकिन उनके हाथ नाकामी लगी है।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी सबसे हिट मूवी खलनायक का दूसरा पार्ट कुछ दिनों पहले ही अनाउंस किया था, जिसके बाद से ही उनके फैंस एक्साइटेड हैं। संजय दत्त इस फिल्म में एक दफा फिर से खूंखार गुंडे के रूप में दिखाई देंगे, जो समाज की बुराइयों का सताया हुआ है। संजय दत्त ने खलनायक रिटर्न्स का जो टीजर रिलीज किया था, उसने सभी को एक्साइटेड तो किया ही है लेकिन सभी के मन में ये सवाल भी है कि इसे कौन डायरेक्ट करेगा? सुभाष घई इस फिल्म के साथ निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं, जिस कारण डायरेक्टर की तलाश जारी है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त ने खलनायक रिटर्न्स के लिए राजकुमार संतोषी के लिए संपर्क किया था। (ये भी पढ़ें: 'खाना बना-बनाकर ही तो पति पटाया' Sunita Ahuja ने गोविंदा के शौक लेकर तोड़ी चुप्पी)

KhalNayak Returns: संजय दत्त छीनना चाहते थे सनी देओल का डायरेक्टर, मिली नाकामी

KhalNayak Returns: संजय दत्त छीनना चाहते थे सनी देओल का डायरेक्टर, मिली नाकामी

Rajkumar Santoshi नहीं करेंगे Khalnayak Returns का डायरेक्शन

सुनने में आ रहा है कि संजय दत्त चाहते थे कि उनकी फिल्म खलनयाक रिटर्न्स को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करें लेकिन ऐसा नहीं होगा। असल में राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म के साथ जुड़ने से इंकार कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार, "संजय दत्त की दिलीइच्छा थी कि खलनयाक रिटर्न्स को राजकुमार संतोषी बनाएं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि संतोषी मसाला एंटरटेनर्स को अच्छे से समझते हैं। संजय दत्त इस सिलसिले में खुद संतोषी से मिले भी थे लेकिन दोनों में बात नहीं बन पायी है।" (ये भी पढ़ें: क्या Shakti Shalini के सेट से नाना पाटेकर का लुक लीक हो गया है?)

End of Feed