आतंकवादियों पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, थिएटर में बैठी जनता ने भी एक्टर के साथ बोला f*** you

Akshay Kumar angry on Terrorism: हमेशा देश के साथ खड़े होकर बोलने वाले अक्षय कुमार ने एक बार फिर से पहलगाम आतंकी हमले पर बात की। थिएटर में मिलने गए जनता से अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे दुख फिर से हरे हो गए हैं। अक्षय कुमार के साथ-साथ वहां बैठी जनता ने भी उनका साथ दिया।

Akshay Kumar angry on Terrorism: अक्षय कुमार( Akshay Kumar) इन दिनों अपनी मूवी केसरी चैप्टर 2( Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म में देशप्रेमी वकील का किरदार किया है। वह अक्सर देशभक्ति की फिल्में करते हैं, हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर अक्षय कुमार का गुस्सा फुट पड़ा। जब वह अपने फैंस से मिलने एक थिएटर पहुंचे तो उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ गुस्से से भरे शब्द बोले। अक्षय कुमार के साथ-साथ वहां बैठी जनता ने भी उनका साथ दिया।

Akshay Kumar angry on Terrorism

अक्षय कुमार( Akshay Kumar) कल थिएटर में केसरी चैप्टर 2 देख रहे फैंस से मिलने पहुंचे, जहां पर उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया । उन्होंने कहा दुर्भाग्य से, आज भी हमारे सब के दिल में वो गुस्सा फिर से जाग गया है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं, मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी हम उन आतंकवादियों को एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने इस फिल्म में कहा है, क्या जैसे ही अक्षय कुमार ने जनता की तरफ माइक आगे किया सभी ने चिल्लाकर कहा 'f *** you '।

End of Feed