Who is Mallika Prasad: बॉलीवुड की मर्दानी रानी मुखर्जी की नई फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर कुछ घंटे पहले ही दर्शकों के सामने आया है और इसने रिलीज होते ही लोगों को हिलाकर रख दिया है। फिल्म मर्दानी 3 के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है और हर कोई इसे देखने के लिए आतुर है। फिल्म की कहानी एक ऐसे गिरोह के आसपास घूमती दिखाई देगी, जो देशभर से बच्चियों को किडनैप करता है। रानी मुखर्जी इसी गिरोह के पीछे हैं और जानना चाहती हैं कि अचानक से इतनी लड़कियां किडनैप क्यों हो रही हैं? फिल्म मर्दानी 3 के ट्रेलर में जहां रानी मुखर्जी के बेखौफ अंदाज ने लोगों का दिल जीता है, वहीं हर कोई यह भी पूछ रहा है कि इसमें विलेन का रोल निभाने वाली महिला कौन है और इसका नाम क्या है? आइए आपको इस बारे में डिटेल्ड जानकारी देते हैं: (इसे भी पढ़ें: 'हमारे बीच कुछ गलत है ये सिर्फ...' सनी देओल-बॉबी देओल संग रिश्तों में आई दरार पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी)
Image Source: Movie Posters
मर्दानी 3 में मल्लिका प्रसाद ने निभाया विलेन का रोल
रानी मुखर्जी की अपकमिंग मूवी मर्दानी 3 को दर्शकों से जिस तरह का शानदार रिस्पांस मिल राह है, उसकी एक बड़ी वजह इसकी विलेन मल्लिका प्रसाद हैं। मल्लिका प्रसाद ने कमाल की एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा है, जिस कारण इंटरनेट पर उनके बारे में चर्चा हो रही है। अदाकारा मल्लिका प्रसाद फिल्म मर्दानी 3 में अम्मा का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी, जो बच्चियों को किडनैप करने वाले गिरोह की सरताज हैं। उन्हीं के इशारे पर देशभर में बच्चियां गायब हो रही हैं। मल्लिका ने जिस तरह से अपने रोल को रियल और डरावना रखा है, वो लोगों को काफी चौंका रहा है। (इसे भी पढ़ें: Rambo Movie: बंद डब्बे से बाहर निकली टाइगर श्रॉफ की 150 करोड़ी मूवी!!)
Image Source: Movie Posters
कौन हैं मल्लिका प्रसाद
अगर आप मल्लिका प्रसाद को नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो एक जानी-मानी एक्टर, डायरेक्टर और फिल्मकार हैं, जो अपनी जमीन से जुड़ी कहानियों के लिए जानी जाती हैं। मल्लिका प्रसाद ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री और थिएटर में भी काफी काम किया है और कई नेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं। वो एक्टिंग में जितनी पकड़ रखती हैं, उतनी ही अच्छी डायरेक्टर भी हैं। देवी अहिल्या बाई, दूसरा और कनूरू हेग्गादिति उनके कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्होंने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई है। करियर की शुरुआत में उन्होंने कनूर की ठकुरानी से लोगों के बीच में एक शानदार एक्टर के रूप में पहचान बनाई थी।
