Katrina Kaif Pregnancy Rumours: अभिनेत्री कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) और विक्की कौशल( Vicky Kaushal) की शादी को 4 साल हो गए हैं और कपल अपनी लाइफ को मजे से जी रहा है। अक्सर दोनों स्टार्स एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं और अपनी दिल की बात बोल देंगे। हालांकि कुछ समय से ये खबरें आग की तरह फैल रही है कि कैटरीना कैफ( Katrina Kaif Baby) जल्द ही मां बनने वाली है। एक पोस्ट ने तो हद ही कर दी, लोगों ने ये तक कह दिया कि उनकी डिलीवरी अक्टूबर-नवंबर में हो जाएगी और बेबी कौशल आ जाएगा। आइए बताते हैं पोस्ट के पीछे की सच्चाई
Image Source: Instagram
सोशल मीडिया पर सामने आई इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि कौशल परिवार में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली। बॉलीवुड फिलस की एक पोस्ट में लिखा है कि अक्टूबर-नवंबर में बच्चे की डिलीवरी हो सकती है। बताते चले कि जब पिछले बार दोनों स्टार्स को साथ में देखा गया था तब भी ऐसी खबरों ने हवा पकड़ी थी कि कैटरीना प्रेग्नेंट है। हालांकि अक्सर ऐसी बातें सामने आती ही रहती हैं कि दोनों बेबी प्लान कर रहे हैं।
पोस्ट में कितनी है सच्चाई
इस पोस्ट में कहीं पर भी सच्चाई नजर नहीं आ रही, यह केवल एक वायरल रुमर्स लग रहे हैं जो आए दिन फैलते रहते हैं। हालांकि इन अफवाहों पर अभी न तो कैटरीना ने रिएक्ट किया है और न ही विक्की कौशल ने। इन पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है। बताते चले कि विक्की-कैटरीना की शादी को 4 साल हो गए हैं। 2021 में कपल शादी के बंधन में बंधा था।
