Katrina Kaif-Vicky Kaushal के घर अक्टूबर में आएगा नन्हे मेहमान! प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच हुआ खुलासा

Katrina Kaif Due Date: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन उन्हें लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। वहीं इन अफवाहों के बीच कैटरीना कैफ और विक्की कौशल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनके घर अक्टूबर तक नन्हा मेहमान आ सकता है।

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Could Welcome Baby In October: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी फिल्मों और अंदाज से धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कैटरीना कैफ ने इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाई हुई है, लेकिन एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में रहती हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर खबर आई थी कि दोनों जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया था कि कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इन खबरों के बीच कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसने कहीं न कहीं इन खबरों को और भी पुख्ता बना दिया है। वहीं अब उनसे जुड़े सूत्रों ने एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

katrina kaif

फोटो क्रेडिट- कैटरीना कैफ इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कपल 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच नन्हे मेहमान का स्वागत कर सकते हैं। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "कैटरीना प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्रिमेस्टर में हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी अगले महीने 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच हो सकती है। एक्ट्रेस और उनके पति विक्की कौशल ने खबर को अभी गुप्त रखने का फैसला किया है और वो बेबी के आने के बाद भी इसका ऐलान कर सकते हैं।"

End of Feed