कैटरीना कैफ ने मंत्रोच्चारण के बीच लगाई संगम में डुबकी, फैंस बोले 'जल्द ही आपकी गोद भरे...'

Katrina Kaif taking bath in Sangam: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) कुछ देर पहले ही अपनी सास के साथ महाकुंभ पहुंची थीं, जहां से सामने आई उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई। इन वीडियोजे के बाद कैटरीना कैफ का एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें कैटरीना कैफ संगम में डुबकी लगाती दिखाई दे रही हैं।

Katrina Kaif taking bath in Sangam: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा कैटरीना कैफ अपनी सास के साथ कुछ देर पहले ही प्रयागराज पहुंची थीं, जहां उन्होंने महाकुंभ में हिस्सा लिया। कैटरीना कैफ ने महाकुंभ पहुंचने के बाद ऋषि-मुनियों से भी आशीर्वाद लिया, जिसके वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज और वीडियोज को फैंस देख ही पाए थे तभी कैटरीना कैफ की एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगी, जिसमें वो संगम में डुबकी लगाती दिखाई दे रही हैं। कैटरीना कैफ का संगम का वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिस पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं।

Katrina Kaif

कैटरीना कैफ ने संगम में लगाई डुबकी

अदाकारा कैटरीना कैफ सोमवार के दिन महाकुंभ पहुंची, जहां उनकी सास भी साथ थीं। कैटरीना कैफ ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जब कैटरीना कैफ संगम में डुबकी लगाती दिख रही हैं तो पुजारी चारों तरफ से उन्हें घेरे नजर आ रहे हैं। ये पुजारी लगातार मंत्रोच्चारण कर रहे हैं और कैटरीना कैफ के स्नान को यादगार बना रहे हैं। कैटरीना कैफ का वीडियो देखने के बाद फैंस उनके मां बनने की दुआएं मांग रहे हैं।

End of Feed