Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी पर लगी मुहर? छिपकर VIDEO बना रहे फैन को देख विक्की कौशल को अपनी ओर खींचती दिखीं कैटरीना

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से वायरल हो रही हैं। इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल को अपनी ओर खींचती नजर आ रही हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Pregnancy: कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इस समय लंदन में है और उनके पति विक्की कौशल भी कई बार भारत से लंदन ट्रेवर कर चुके हैं। कुछ हफ़्ते पहले लंदन की सड़कों पर टहलते हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से ही कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही थीं और अब, हाथ में हाथ डालकर चलते हुए उनका एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ ने एक ढीली ढाली ड्रेस पहनी हुई है, जिस वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस सच मान रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक फैन उन्हें चोरी-छिपे रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद कैटरीना थोड़ी नाराज भी नजर आती हैं।

End of Feed