बॉलीवुड

अनुराग बसु की नेक्स्ट के लिए Kartik Aaryan और Triptii Dimri ने कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Kartik Aaryan-Triptii Dimri's Next With Anurag Basu: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अनुराग बसु (Anurag Basu) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तारीख चुन ली है। बता दें यह 'आशिकी 3' नहीं है।

Image

Kartik Aaryan and Triptii Dimri

Kartik Aaryan-Triptii Dimri's Next With Anurag Basu: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। हाल ही में मेकर्स ने 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 'चंदू चैंपियन' पूरी करने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने अनुराग बसु की नई रोमांटिक फिल्म के लिए कमर कस ली है। फिल्म में तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म का टाइटल अभी तक मेकर्स ने फाइनल नहीं किया है। आइए जानें कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी किस महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक-तृप्ति

पिंकविला से सूत्र के अनुसार अनुराग बसु इसी साल अगस्त में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के बैनर टी-सीरीज के तहत किया जाएगा। फिल्म की लोकेशन में बदलाव हुआ है। यह अनुराग बसु की ओरिजिनल रोमांटिक मूवी होगी। बता दें यह 'आशिकी 3' नहीं है। फिल्म की तैयारियां अभी से टीम ने शुरू कर दी हैं। भूषण कुमार इस समय एक म्यूजिक एल्बम बनाने की तैयारी में हैं, जो इस रोमांटिक फिल्म को दुनिया के सामने पेश करेगी।

वर्कफ्रंट की बता करें तो कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी को अनुराग बसु की फिल्म के अलावा 'भूल भुलैया 3' में भी देखा जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं दूसरी ओर अनुराग बसु भी इस फिल्म अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में बिजी हैं। फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और फातिमा सना शेख सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article