बॉलीवुड

'तेहरान' में जॉन अब्राहम पर भारी पड़ेगा ये धांसू बॉलीवुड एक्टर, अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' में मचाया था धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 29, 2024, 05:35 PM IST

Bollywood Star Entry in Tehran: जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'तेहरान (Tehran)' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म 'तेहरान' में एक नए बॉलीवुड स्टार की एंट्री की खबरें सामने आ रही हैं। आपको बता कि ये एक्टर पहले अक्षय कुमार के साथ फिल्म में काम कर चुका है।

Image

Instagram

Bollywood Star Entry in Tehran: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जॉन अब्राहम ने साल 2023 में फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म 'पठान' के बाद जॉन अब्राहम अब फिल्म 'तेहरान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म 'तेहरान' को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले खबरें आ रही थी कि फिल्म 'तेहरान' की शूटिंग खत्म हो गई है। अब फिल्म में नए स्टार की एंट्री को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। जॉन अब्राहम की 'तेहरान' में नए स्टार की एंट्री की वजह से फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

'तेहरान' में हुई इस स्टार की एंट्री

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'तेहरान' एक बार फिर लंबे समय के बाद सुर्खियों में आ गई है। जॉन अब्राहम की 'तेहरान' में अब नए स्टार की एंट्री को लेकर खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम अब फिल्म 'तेहरान' में ताज सिंह नजर आने वाले हैं। ताज सिंह की एंट्री को लेकर अभी मेकर्स का ऐलान करना बाकी है। आपको बता दें फिल्म 'तेहरान' से पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। ताज सिंह की फिल्म में एंट्री होने के बाद से फैंस काफी खुश दिखाई दिए।

'तेहरान' में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म 'तेहरान' ताज सिंह की एंट्री के बाद फिर चर्चा में में आ गई है। फिल्म 'तेहरान' में ताज सिंह के अलावा जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में है। फिल्म 'तेहरान' का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखी है। फिल्म का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें जॉन अब्राहम का धांसू लुक दिखाई दिया था। लेकिन आपको बता दें कि जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' की रिलीड डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article