'मेरी बेचैनी को सुकून देते हैं विक्की'- Katrina Kaif ने पति की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 15, 2026, 01:39 PM IST

Katrina Kaif Speak on Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी जिंदगी के कई अहम रोल निभा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि इस सफर में पति विक्की कौशल कैसे उनका साथ देते हैं।

Katrina Kaif Speak on Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जिंदगी में बीते कुछ समय में कई बदलाव आए हैं। एक तरफ वो मां बनने के बाद अपनी नई जिम्मेदारियों को समझ रही हैं, तो दूसरी तरफ अपने काम और बिजनेस को भी पूरा समय दे रही हैं। कैटरीना उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ अपना बिजनेस भी खड़ा किया है। ऐसे में उनके लिए घर और काम के बीच तालमेल बैठाना हमेशा आसान नहीं होता। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इसी व्यस्त जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की तारीफ करती नजर आईं।

Katrina Kaif Speak on Vicky Kaushal

बिजनेस, शादी और मदरहुड के बीच कैसे तालमेल बैठा रही हैं कैटरीना कैफ? विक्की कौशल को बताया अपना सहारा (Image Source: Katrina Kaif Instagram)

कैटरीना कैफ ने की विक्की कौशल की तारीफ

कैटरीना कैफ ने CNBC-TV18 के शो 'यंग टर्क्स रीलोडेड' (Young Turks Reloaded) में Nykaa की सह-संस्थापक अद्वैता नायर (Adwaita Nayar) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty को चलाने और एक साथ कई जिम्मेदारियां निभाने के बारे में बात की। कैटरीना ने बताया कि जब आप किसी काम को लेकर जुनूनी होते हैं, तो उसके लिए घंटों का हिसाब रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार वीकेंड पर भी काम की बातें होती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके काम के घंटों का हिसाब रखने वाला एक शख्स है और वो उनके पति विक्की कौशल हैं। कैटरीना के मुताबिक, विक्की अक्सर उनसे फोन नीचे रखने और काम से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा, 'ब्रांड के साथ हम जहां तक पहुंचे हैं, उसके लिए आपको सच में घंटों की गिनती नहीं करनी चाहिए। मेरा फोन नीचे रखने के लिए एक शख्स है, जो घंटों का हिसाब रखता है, और वो मेरे पति हैं। लेकिन जब आप किसी काम को लेकर जुनूनी होते हैं, तो आप घंटों या घड़ी की तरफ नहीं देखते।'

End of Feed