Kashmira on Govinda-Sunita Divorce: मंगलवार (25 फरवरी) की सुबह ये खबर लोगों के बीच आग की तरह फैली की गोविंदा (Govinda) अपनी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से तलाक ले रहे हैं। बताया गया कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। गोविंदा के तलाक की खबर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में हलचल देखने को मिल रही है। फैंस कई घंटों से गोविंदा और सुनीता आहूजा की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं ताकि तलाक की खबरों की सच्चाई सामने आए। गोविंदा और सुनीता ने तो अब तक इन खबरों पर कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके खानदान की बहू कश्मीरा शाह ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए हैरानी जताई है। कश्मीरा शाह ने कहा है कि उन्हें गोविंदा की जिंदगी में हो रही हलचल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने नेटवर्क 18 से गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक पर बात करते हुए कहा है, "मैं सच बोलूं तो मुझे उन लोगों की जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं पता है लेकिन मुझे लगता है कि ये बहुत ही भद्दी अफवाह है। इस अफवाह का कोई सिर पैर नहीं है।"
कश्मीरा शाह से पहले गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और भांजी आरती सिंह भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ चुके हैं। कृष्णा अभिषेक ने साफ शब्दों में गोविंदा के तलाक की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि उनके मामा-मामी का रिश्ता बहुत मजबूत है, जो कभी नहीं टूट सकता है तो वहीं भांजी आरती सिंह ने तलाक की अफवाह फैलाने वालों पर गुस्सा जताया है और कहा है कि ऐसे लोगों को सोचना चाहिए कि इस तरह की अफवाह किसी की जिंदगी हिलाकर रख सकती है।
