‘पहली बार हमें मर्डरर कहा गया’- Sunita Ahuja के बचाव में उतरीं Kashmera Shah, कोमल रानी की लगा दी क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 27, 2026, 04:36 PM IST

Kashmera Shah Support Sunita Ahuja: गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल र-ही चर्चाओं के बीच कश्मीरा शाह ने अब सुनीता के सपोर्ट में खुलकर बात कही।

Kashmera Shah Support Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच गोविंदा की कथित करीबी कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के एक बयान ने मामले को और बढ़ा दिया। कोमल रानी ने पोस्ट कर बिना नाम लिए सुनीता आहूजा की क्लास लगा दी थी। अब कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुनीता का साथ दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कश्मीरा शाह ने क्या कहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Kashmera Shah Support Sunita Ahuja

कश्मीरा शाह ने किया सुनीता आहूजा का सपोर्ट

कश्मीरा शाह ने कही ये बात

एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इसकी वजह कश्मीरा शाह का अभी हाल ही में शेयर किया गया पोस्ट है। कश्मीरा शाह ने पोस्ट करते हुए लिखा कि 'अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और कुल 50 फिल्मों में काम करने के दौरान मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी निजी जिंदगी या मेरी भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। एकमात्र व्यक्ति, जिसे मैंने सब कुछ बताया, वो वही था जिससे मैंने शादी की कृष्णा अभिषेक।' उन्होंने आगे लिखा कि 'मैंने कभी नहीं सुना कि किसी वर्क एनवायरनमेंट में ऐसा रिश्ता होता है, जहां कोई को-वर्कर इतनी निजी बातें जानता हो। मुझे पता है कि मैं एक मजबूत महिला हूं और मैंने भी मजबूत महिलाओं वाले परिवार में शादी की है।

End of Feed