Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत आज 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत निर्जला रखती हैं। वही बॉलीवुड की भी एक्ट्रेस इस त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। लेकिन सोनम कपूर इस दिन अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं, लेकिन उनके लिए व्रत नहीं रखती हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या बड़ा कारण है।
Sonam Kapoor
अनिल कपूर के घर सारी सेलिब्रिटीज का जमावड़ा लग रहा है। बता दें हर साल सारी एक्ट्रेस अनिल कपूर के घर धूम-धाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाती हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस तैयार होकर करवा चौथ मनाने के लिए अनिल कपूर के घर जा रही हैं। वही रिपोर्ट के अनुसार सोनम कपूर को टाइप-1 डायबिटीज की समस्या है, जिस कारण वो व्रत नहीं रख पाती हैं। इस बात को सुनकर फैंस सोनम कपूर को तसल्ली दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि पति के लिए व्रत रखना जरूरी नहीं बल्कि पति से प्रेम और उनका ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है।
मेहंदी में लिखवाया बेटा का भी नाम
सोनम कपूर अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखती हैं। बता दें एक्ट्रेस योगा, कार्डियो, डांसिंग, स्वीमिंग मेडिटेशन और अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं। बता दें एक्ट्रेस ने एक हाथ में उनके पति आनंद आहूजा और दूसरी पर बेटे वायु कपूर आहूजा का पहला नाम मेहंदी से लिखवाया है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-मैं व्रत नहीं करती लेकिन मुझे मेहंदी लगाना और खाना पसंद है।
